गरियाबंद

गोविंद को प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
09-Jun-2021 4:52 PM
गोविंद को प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 9 जून।
मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने क्षेत्र के समाज सेवक गोविंद राम साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके ग्रृह निवास सेन्हाभाठा में सौजन्य मुलाकात की। 

नेहरू लाल साहू ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि क्षेत्र एवं साहू समाज दोनों को गोविंद साहू एक नई दिशा प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। समाज में जन जागरण, युवाओं को प्रेरित करते हुए समाज सुधार के नए आयाम रचने में सफल होंगे। पूर्व सांसद प्रतिनिधि होने के साथ-साथ सचिव तहसील साहू समाज (मगरलोड) पूर्व सदस्य किशोर न्यायालय बोर्ड जिला धमतरी थे। 

गोविंद साहू के उपाध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित किया है, जिसमें पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू ,प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, मोतीलाल साहू, सांतनु साहू, जिला अध्यक्ष दयाराम साहू, सनत बंटी साहू, संदीप साहू ओम प्रकाश साहू, प्यारे लाल साहू, मनीष साहू, चित्रसेन साहू, पूरन साहू, हेमलाल साहू, रमेश साहू, अश्वनी साहू, लखन साहू, मदनेश्वर साहू, नेहरू लाल साहू, डॉ. भूपेंद्र साहू, चित्रसेन साहू ,ओमप्रकाश साहू, छत्रपाल साहू, युवराज साहू, जगदीश साहू, महेंद्र साहू, गोरेलाल साहू आदि शामिल हंै। 
 


अन्य पोस्ट