गरियाबंद

प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा की नपाध्यक्ष ने दी बधाई
25-Nov-2026 8:33 PM
प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा की नपाध्यक्ष ने दी बधाई

नवापारा-राजिम, 25 नवंबर। श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी-संजय साहू ने गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।  उन्होंने गुरुद्वारा में प्रसाद ग्रहण भी की। उन्होंने भगवान श्री गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की बधाई शुभकामनाएं दी।

 


अन्य पोस्ट