गरियाबंद

गुरुनानक जयंती पर विधायक ने सिंधी गुरुद्वारा में की पूजा
25-Nov-2026 8:32 PM
गुरुनानक जयंती पर विधायक ने सिंधी गुरुद्वारा में की पूजा

नवापारा-राजिम, 25 नवंबर। प्रकाश पर्व श्री गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा एवं सभापति सचिन सचदेव के साथ नगर के गंजरोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा पहुंचकर पूजा अर्चना कर मत्था टेका। सभी जनप्रतिनिधियों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर नगर एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सिंधी समाज सहित समस्त नगरवासियों को गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दर्शन के पश्चात सभी अतिथियों ने पंगत में बैठकर लंगर प्रसादी ग्रहण की और गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा की गई सेवा व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से किसान नेता चंद्रिका साहू, महामंत्री सौरभ जैन,प्रेम साधवानी,मुकेश ढीढी, बब्बू जागवानी,दिलीप सेवानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट