गरियाबंद

कल्पवास व्रत पूजा का पुन्नी स्नान के साथ समापन
03-Feb-2026 3:53 PM
कल्पवास व्रत पूजा का पुन्नी स्नान के साथ समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम तट पर श्रीलोमष ऋषि आश्रम में पौष पुर्णिमा से मांघी पूर्णिमा तक चल रहे कल्पवास व्रत पूजा का 1 फरवरी मांघी पूर्णिमा के पुण्य स्नान के साथ कल्पवासियों ने अपना व्रत पूजा का समापन किया गया।

इस अवसर पर 1 फरवरी को प्रात: 6 बजे नेहरू घाट में बड़ी संख्या में कल्पवासियों ने सुबह ब्रह्म मुहुर्त में पुण्य स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर कल्पवास पूजा को विराम दिए। प्रात: स्नान के बाद सभी कल्पवासी देवदर्शन करने राधा कृष्ण मंदिर नवापारा  गए।

प्रसाद लेकर प्रात: कालीन हवन कार्य लोमस ऋषि आश्रम में पूर्ण कर भोजन प्राप्त कर भेंट आदि प्राप्त कर दोपहर बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।

इस अवसर पर पूर्णिमा स्नान हेतु डॉ.रमाकांत महाराज, डॉ. पन्नालाल वशिष्ठ, वैद्य आनंद राम ध्रुव पंक्तियां वाले, डोमार सिंह,धीरज राम,तारक,जीवन सेन सीता साहू, अगसिया साहू,  रतियन साहू,महेंद्र साहू ,शत्रुघ्न साहू,बल्लू निषाद सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महानदी में डुबकी लगाई,एक माह से रह रहे कल्पवासियों में अपने-अपने घर वापस जाते समय चेहरे पर एक मायूसी साफ दिख रही थी।


अन्य पोस्ट