गरियाबंद

कैमरे में कैद हुआ हॉर्नबिल पक्षी
11-Sep-2025 6:07 PM
कैमरे में कैद हुआ हॉर्नबिल पक्षी

मैनपुर, 11 सितंबर। उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ वन्य प्राणी पाए जाते हैं। आज फिर एक बार हॉर्नबिल प्रजाति के पक्षी को टै्रप कैमरे में कैद किया गया।

अक्सर दुर्लभ होने या एक विशेष कार्य जैसे घोंसला बनाना या प्रजनन करते हुए देखा जाता है। केरल के पालक्काड़ में हॉर्नबिल पहली बार उड़ान भरते हुए देखा गया था। हॉर्नबिल को कैमरे में कैद करना अक्सर महत्वपूर्ण होता है। ये एशिया अफ्रीका मलेशिया के अलावा भारत के महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान के बूंदी में भी पाए जाते हैं।


अन्य पोस्ट