गरियाबंद

प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
30-Dec-2024 4:09 PM
प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजिम, 30 दिसंबर।
आगामी 7 जनवरी को प्रदेश स्तरीय राजिम भक्तिन माता जयंती मनाने की तैयारी हेतु रविवार को छ. ग.प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू राजिंम पहुंचे। 
उन्होंने राजिम माता के दर्शन पश्चात कार्यक्रम स्थल मुख्य मंच महोत्सव स्थल जाकर मंच एवं भोजनालय स्थान का निरीक्षण किया। 
श्री साहू के साथ राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, जिला साहू संघ के कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू ,न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक सी बी साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट