गरियाबंद

रामानुजन जयंती पर गणित व आनंद मेला
23-Dec-2024 7:43 PM
रामानुजन जयंती पर गणित व आनंद मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 दिसंबर। नवापारा के सरस्वती शिशु मंदिर में महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती अवसर पर गणित एवं आनंद मेला का भव्य अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ता भारत लाल साहू व्याख्याता हरिहर स्कूल, मुख्य अतिथि श्रीराम जानकी शिक्षण समिति नवापारा के उपाध्यक्ष रमेश पहाडिय़ा, सचिव प्रफुल्ल दुबे, विशेष अतिथि कोमल साहू, सह सचिव, पारस गोलछा, वीरेंद्र साहू, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर, रवि जैन, जनक कंसारी, रविशंकर साहू पटवारी, डा. तेजेंद्र साहू, अनामिका साहू शिक्षिका, वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारत साहू ने कहा कि इस संसार में जो जन्म लिए हैं, एक दिन उन्हें जाना हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह हैं कि हम क्या देकर जाते हैं? जीवन का पहला पन्ना रंगीन होता हैं।

 आखिरी संगीन और बीच का कोरा होता हैं। यह हम पर निर्भर करता है कि उसमें अपने कर्म से क्या भरते हैं? किसी भी कार्य को करने के लिए जुनून होना चहिए। अपने लक्ष्य को पाने के लिए डूब जाओ तभी सपने जरूर पूरे होंगे।

प्रफुल्ल दुबे ने कहा कि गणित हमेशा सत्य बताता हैं। गणित को कठिन मत मानिए। गणित का उपयोग हमारे जीवन में हर पल होता हैं। वैदिक गणित जादू हैं, जिसकी सहायता से मिनटों बड़े-बड़े सवाल हल करके चमत्कार कर सकते हैं। रमेश पहाडिय़ा ने कहा कि गणित के अनुसार चलोगे तो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज पूरे विश्व में गणित दिवस मनाया जा रहा हैं। हमारे लिए गर्व की बात हैं ऐसे महान व्यक्तित्व को हम आज याद कर रहें हैं।

गणित विषय को रोचक और सरल बनाने के लिए शिक्षक दीपक देवांगन, नारायण पटेल, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र साहू के मार्गदर्शन में प्रतिभागी छात्राओं ने गणितीय चार्ट, मॉडल, प्रश्नमंच, मापन, भाषण, वैदिक गणित, रंगोली, मॉडल, चित्रकला, पहाड़ा, गिनती, विज्ञान के जादू आदि कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आनंद मेला ने किया आकर्षित

विद्यालय प्रांगण में आंनद मेला में भारतीय व्यंजन के लगभग तीस विभिन्न स्टाल विद्यार्थियो द्वारा लगाए गए थे, जिसमें गोलगप्पे, बड़ा, पकोड़ा, भेल, नड्डा चाट, मिर्ची भजिया, इडली, डोसा, दही बड़ा, चाय-कॉफी, फल, फरा, चीला साबूदाना बड़ा, आदि की स्वादिष्ट बगिया की महक दूर तक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चों ने उपस्थित होकर आनंद मेला लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का संचालन गणित प्रभारी चेतन साहू और आभार प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक गण रेणु निर्मलकर, तामेश्वर साहू, नंद कुमार साहू, वाल्मिकी धीवर, संजय सोनी, मंजू, परमेश्वर, नेहा, लोमेश साहू, हुलेश्वरी, देवकी, ममता साहू, प्रतिभा, खीलेश, अन्य कर्मचारी पुष्पा जानकी, हेमनाथ साहू, लव, आशा एवं गणित परिषद के पदाधिकारी हर्षिता, निलेश, मुस्कान, भास्कर, शुभम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।


अन्य पोस्ट