गरियाबंद

वन विभाग ने सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई
22-Dec-2024 2:33 PM
वन विभाग ने सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 22 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का गांव-गांव में आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां की जानकारी दे रही है इस जानकारी के माध्यम से बतलाया जा रहा है छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने गठन के साथ ही आम जनों के खुशहाली और उन्नति के लिए शासन के विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है और आमजन इसका अधिक से अधिक फायदा उठाएं इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिला मं वन विभाग के द्वारा लघु वनौउपज संघ के विभिन्न सदस्य, पदाधिकारी अधिकारी व वह शासकीय अधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार के 1 वर्ष की उपलब्धियां की जानकारी दी गई।

जिले के प्रत्येक वन प्रबंधन समिति में वन चौपाल, पौधा वितरण (वृक्षारोपण), वन मितान जागृति एवं वनमंडल स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन कर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दिया गया। वन विभाग अंतर्गत कार्यरत वन प्रबंधन समिति, जैव विविधता प्रबंधन समिति. स्व सहायता समूह एवं अन्य वन हितग्राहियों की उपस्थिति में वन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर सुशासन की एक वर्ष की उपलब्धि की जानकारी दी गई इसमें प्रमुख रूप से तेंन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा राशि 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपये किया गया। किसान वृक्ष मित्र योजना अंतर्गत कृषक को 05 एकड़ तक की भूमि पर नि:शुल्क 5000 पौधे लगाकर दिया गया। 

योजनातंर्गत अब तक लगभग 29,077 कृषकों के 43,955.13 एकड़ भूमि में 2,82,35,894 पौधे लगाये गये हैं। वन प्रबंधन समितियों के खाते में उपलब्ध राशि के माध्यम से व्यक्ति विकास, सशक्तिकरण एवं रोजगार मूलक कार्य हेतु राशि दी गई। वन क्षेत्र के हितग्राहियों को पात्रतानुसार वन अधिकार पत्रों का वितरण किया जा रहा है। 


अन्य पोस्ट