गरियाबंद

पूर्व सीएम बघेल ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण
10-Dec-2024 2:46 PM
पूर्व सीएम बघेल ने किया  निर्माण कार्यों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-अभनपुर, 10 दिसंबर।
ग्राम पंचायत भेलवाडीह में विभिन्न मदों से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने की। 

इस अवसर पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि हमारे कांग्रेस शासन काल मे गरीब, मजदूर, किसानों के लिए अनेक योजना लागू कर लाभांवित कराने का कार्य किया जा रहा था। उसे प्रदेश भाजपा सरकार राजनीति द्वेषवश बंद करने का काम किया है। किसानों की कर्जा माफ कर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था। गरीब किसानो को सालाना 7000रु दिया जा रहा था। आज प्रदेश मे मोदी गारंटी की ढिंढोरा पीटा जा रहा है जो वास्तविक धरातल मे शून्य नजर आ रही है। गौ माता की रक्षा एवं किसानों की फसल सुरक्षा हेतु सभी ग्राम पंचायतो में अतिक्रमण को बचाते हुए गौठान निर्माण किया गया था। जिससे गौ माता की सडक़ दुर्घटना से मौत न हो एवं ग्राम के माताओं-बहनों एवं पशुपालकों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। 

पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार चुनाव में झूठे आश्वासन देकर सत्ता हासिल करने का अभी 1वर्ष में ही देखने को मिल रही है। चुनाव के पूर्व बड़े-बड़े वादा किया गया था, जो झूठे साबित हो रहा है। जिससे प्रदेश के जनता निराशा के साथ अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। अभी राज्य सरकार द्वारा अपने वादे के अनुसार समर्थन मूल्य मे धान खरीदी किया जा रहा है जिसमें अनेक विसंगति देखने को मिल रही है। 

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष देवनंदनी साहू, अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम सोनवानी, ब्रम्हानंद ठाकुर, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, कांग्रेस नेता राधाकृष्ण टंडन, चंद्रहास साहू, डामन साहू, गिरधारी साहू, सौरभ शर्मा, निमा निम्बेकर, कृष्णा चक्रधारी, अमरिका सहदेव कोसरिया, फतीस साहू, विमल साहू, रघुनंदन यादव, बिसेलाल साहू, अजय साहू, रूपा कोसरिया, ताराचंद साहू, गिरधर पटेल, मनीष राव, अरुण यादव, मुलसिह डहरिया, बिशेसर मिश्रा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट