गरियाबंद

गरियाबंद, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान खरीदी की तैयारी जोरों से चल रही है। जिले के 67 सहकारी समितियों ,90 उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी से लेकर धान खरीदी केंद्रों में उपयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के साधनों का व्यवस्था किया जा चुका है। प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ होने वाला है, इसी तारतम्य में गरियाबंद जिला में धान खरीदी की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने जानकारी दी है।
गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने धान खरीदी को लेकर कहा कि हमारी तरफ से धान खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां चल रही है। जिले में धान खरीदी को लेकर आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हुवे है। प्रत्येक धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दिया गया है। गरियाबंद जिले के धान खरीदी केंद्रों में जाकर आवश्यक जो तैयारी है उसकी जायजा लिया जा रहा है।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि गरियाबंद जिले में बाहरी धान के आवक को रोकने के लिए जिले के देवभोग, मैनपुर छुरा गरियाबंद विकास खण्ड में अलग-अलग जगह में 30 चेक पोस्ट बनाया गया है। वहीं किसानों द्वारा धान फसल बोया है कि नहीं कि जानकारी के लिए ब्लॉक स्तरीय रकबा का सत्यापन किया जा रहा । धान खरीदी के लिए बोरियों की और केंद्रों में साफ सफाई की भी व्यवस्था की जा रही है। वही धान खरीदी में उपयोग में लाए जाने वाली सभी प्रकार के मशीनों की विभाग से करीबेट करवा लिया जाए।