गरियाबंद

राजिम, 21 अक्टूबर। पिछले दिनों भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत हर बूथ में एक कार्यकर्ता को भेजा गया था, जिसके अंतर्गत कोपरा के बूथ क्रमांक 204 एवं 205 में भाजपा के किसान नेता संदीप शर्मा पहुंचे। बूथ में घर घर जाकर सदस्य बनाया जिस। सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है उन्हें ऑफलाइन सदस्य बनाया गया एवं उनके सदस्यता फार्म भरकर सदस्य बनने वाले सदस्य से सहमति लिया गया, ऑनलाइन सदस्य भी बनाये गए।
बनाये गए सदस्य में मुख्य रूप से भाजपा के जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ता 74 वर्षीय मदन साहू को ऑनलाइन सदस्य बनाया गया, इनके अतिरिक्त अश्वनी साहू,मति टिमेश्वरी, कु सपना,रामाधार, सकुन बाई,धनीराम साहू,बंधु पटेल, रामेश्वरी पाल,गोविंद ध्रुव, सहित अनेक नागरिकों भाजपा का सदस्य बनाया। किसान नेता संदीप शर्मा के अगुवाई में चलाए गए अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष नोगेश्वर साहू, बूथ अध्यक्ष विद्या साहू, बूथ सचिव संजय साहू, पार्षद नंदू सिन्हा, महेश साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता ताराचंद सेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल महामंत्री अश्वनी साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अभियान में हिस्सा लिया।