गरियाबंद

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू बने गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी
21-Oct-2024 2:52 PM
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू बने गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 21 अक्टूबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन एवं जोन ,उपजोन एवं जिला संगठन के प्रतिनिधियों के मार्ग दर्शन में गायत्री शक्तिपीठ राजिम के ट्रस्ट मण्डल का पुनर्गठन 20 अक्टूबर को किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को मुख्य प्रबंध दृष्टि, चंद्रलेखा गुप्ता को सहायक प्रबंध ट्रस्टी एवं एचएल साहू, विक्रम मेघवानी, रामाधार साहू, संतोष कुमार साहू, बलराम साहू, श्रवण कुमार साहू, दुर्गावती सेन, माधव यादव एवं मिथिलेश दाऊ को ट्रस्टी निर्वाचित किया गया।

संरक्षक के रूप में रामनारायण यदु, भोपाल राम सिन्हा एवं सीता साहू का चयन किया गया। ट्रस्ट मण्डल गठन हेतु विशेष रूप से मनहरण लाल साहू, लाल साहू, संगठन प्रमुख सीपी साहू, उपजोन समंवयक, मनहरण सिंह ठाकुर, सदाशिव, नथमल, सूरज लाम्बा, टीकम साहू, रोमन लाल चंद्राकर आदि का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट