गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 अक्टूबर। नवापारा ब्राह्मण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू का भव्य आतिशी स्वागत करते हुए फुल मालाओं से लाद दिया। मंच में पहुंचते ही सांसद श्री अग्रवाल ने भगवान परशुराम के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा के दौरान पंडित कन्हैया तिवारी, दिनेश तिवारी, संतोष मिश्रा, पदुम पांडे, देवेंद्र मिश्रा, विजय शर्मा की अगुवाई में ब्रम्हचर्य आश्रम के 73 बाल ब्रम्हचारी बच्चों ने स्वस्तिवाचन कर माहोल को धर्ममय बना दिया।
धीरे-धीरे खत्म हो रहे संस्कार - अग्रवाल
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ब्राह्मण समाज की जमकर तारीफ किया। कहा कि धर्म का बहुत तेजी से ह्रास हो रहा है। अतएव अन्य समाज को भी सुधारने, संस्कारित करने ब्राह्मण समाज अगुवाई करें। चूंकि संस्कार धीरे-धीरे खत्म होते चला जा रहा है लिहाजा उसकी रक्षा करना और संस्कारित करने का काम जरूरी हो गया है। बाकी समाज को भी धर्म के रास्ते पर ले जाए। उन्होंने कहा कि आज उच्च शिक्षा के लिए कम से कम 12वीं तक की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर हो, बच्चों को बाहर न भेजे वर्ना अपने दादा-दादी को भी वे नही जान पाएंगे और यदि वे इसी के साथ बाहर कॉलेज चले गए तो माता-पिता को भी भुल जाएंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि छोटे-छोटे मासूम बच्चो को शिक्षा के साथ ही संस्कार और धार्मिक बातें भी अभी से बताएं।
ब्राह्मण समाज में नेतृत्व करने का बेहतर गुण और क्षमता - इंद्रकुमार
कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू ने इस अवसर पर कहा कि हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि ब्राह्मण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हम सभी को एक साथ बैठने का अवसर मिला है और निश्चित रूप से यह शरद पूर्णिमा का पर्व भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का दिन है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और हम सबमें भाईचारा की भावना जागृत हो तथा सामाजिक समरसता बनी रहे तभी हम सभी आगे बढ़ेंगे। उन्होने ब्राह्मण समाज की मांग के अनुरूप विधायक श्री साहू ने 10 लाख रुपए विकास कार्य हेतु प्रदान किया।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उन्होने सांसद श्री अग्रवाल एवं विधायक इंद्रकुमार साहू की जमकर तारीफ किया और आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा ने अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए नवापारा ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए विशेष कार्यो का उल्लेख किया। नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा ने संचालन किया।
उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वसमाज को लेकर चलने वाला समाज है। हर समाज के प्रति सदभावना और प्रेम का वातावरण रखते है। कुछ बाहरी लोग धर्म और जाति के आधार पर राजीनति करते हुए समाज में कड़वाहट घोलने और फुट डालने की कोशिश करते है जिसे नाकाम करना हम सभी की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है। यहां हम सब समरसता के वातावरण में भाईचारे की भावना के साथ एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते है यही हम छत्तीसगढ़वासियो की खासियत है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ आर बी शर्मा, डॉ एके शर्मा, रमाकांत शर्मा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, कैलाश शुक्ला, नगर पालिका के पूर्व सभापति रमेश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, कोर कमेटी-आयोजन समिति के अध्यक्ष श्यामकिशोर शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अनंत पुराणिक, अजय तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डू मिश्र, कैलाश तिवारी, शिव तिवारी, अंकित शर्मा, युवराज पांडे, आशीष दीवान, हिमांशु दुबे, प्रवीण कल्ला, मुन्ना मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, पियुष शर्मा, राजिम ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, आलोक शर्मा, अशोक मिश्रा, रामनारायण मिश्रा, विवेक शर्मा, सबेरा शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, सागर शर्मा, नीरज शर्मा, यथार्थ शर्मा, एनके शर्मा, महितोष शर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, अजय शुक्ला, तुषार तिवारी, आशीष अवस्थी, असीम दुबे, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, अभनपुर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सनत शर्मा, समाज की महिला अध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष रेखा तिवारी, सुअंजना उपाध्याय, अनामिका तिवारी, तनु मिश्रा, रश्मि तिवारी, किरण तिवारी, डॉ श्वेता पांडे, सोमा शर्मा, पदमा दुबे, मनीषा शर्मा, संध्या शर्मा, प्रीति पांडे, कौमुदी शर्मा, कुमुदनी शर्मा, योगिता दुबे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।