गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 सितंबर। विगत दिनों नगर के सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में कंसारी समाज की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें सर्वसम्मति से सहदेव कंसारी को अध्यक्ष पद चयन किया गया। सहदेव कंसारी तीसरी बार समाज के अध्यक्ष के रूप में चयनित हुए है। इस अवसर पर सहदेव कंसारी ने कहा आप लोगो ने मुझे पुन: समाज सेवा का अवसर प्रदान किया यह मेरा सौभाग्य हैं। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देकर समाज के विकास के लिए कार्य करूँगा। अध्यक्ष बनने पर समाज के मुन्ना साव, राजकुमार कंसारी, बाबूलाल, बलराम सारस, राजकुमार कंसारी (लोटा), बबला सारस, रामा साव, कलिदान कंसारी, नंद कुमार कंसारी, संतोष कंसारी, राजू (लोदु साव), गोपाल कंसारी गुरुजी, गणेश, गोविदा कंसारी, नागेंद्र, देवेंद्र, दीपक, कन्हैया, सुनील साव, रमेश, कमलेश, वीरेंद्र अनिल, मनोज, राजेश कंसारी, रमेश मोंटी, मुन्ना कंसारी, तुकाराम, तरुण, ज्ञानचंद, गोवर्धन, पराग कार्तिक, धनराज कंसारी, अनिल सूरज, विक्की प्रह्लाद, संतोष, विलासिनी, हर्षा, सुनीता, विमला, माया, धर्मीन बहनजी, पुष्पा कल्याणी, प्रीति, पद्मा, लीला पार्वती, कौशल्या, हीरा, पूजा, अनिता, द्रोपदी, मीना, सावित्री, पद्मिनी कंसारी सहित सामाजिक बंधुओं ने बधाई दी है। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी सरोज कंसारी ने दी।