गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 17 सितंबर। जिला गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में व जिला पंचायत सीईओ रीता यादव व जनपद पंचायत सीईओ अमजद जाफरी सर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर में विश्व में पानी की विकराल समस्या व जलसंकट को देखते हुए नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान में पानी बचाने व विवेकपूर्ण उपयोग हेतू वसुन्धरा संकुल संगठन मदनपुर द्वारा रैली निकालकर आम ग्रामीण जनता को आओ जल बचाए, आने वाला कल बचाए थीम पर जल बचाने हेतू प्रेरित किया गया व जल सक्ति शपथ कराया गया। कार्यक्रम में व्यर्थ पानी को बहने से रोकने के लिए रोका टोका अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश प्रसाद साहू, प्रफुल देवांगन पीआरपी मीना साहू, तेजराम, ज्योति साहू व संकुल अध्यक्ष चित्रेखा, हंस कुमारी, एन कुमारी, वेद देवांगन, यश कुमारी, सकुंतला नागेश, सुनीता साहनी स्व सहायता समूह व ग्राम संगठन पदाधिकारी के दीदी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।