गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 अगस्त। भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019 में शुरू किए गए ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ जल संरक्षण के संबंध में एक प्रभावी योजना है। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जल शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु आह्वान किया गया है। अभियान के अंतर्गत इस वर्ष देश शक्ति से जल शक्ति विषय पर अभियान चलाया जाना है। इस अभियान के तहत महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी है, जिससे जल संरक्षण का संदेश जन-जन को पहुँच सके। जिसके परिप्रेक्ष्य में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, गोबरा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की संयोजक वाणिज्य की सहायक प्राध्यापक प्रियंका साहू रहीं। इस वर्ष 2024 ‘कैच च रेन’ वर्षा जल संचयन जागरुकता कार्यक्रम का थीम है - ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’। कार्यशाला में पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को वर्षा जल संचयन की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाते हुए घरेलू स्तर पर पानी के अपव्यय को रोकने पर चर्चा हुई। शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं।