गरियाबंद

भूतेश्वरनाथ का महा जलाभिषेक, विधायक परिवार सहित हुए शामिल
19-Aug-2024 3:20 PM
भूतेश्वरनाथ का महा जलाभिषेक, विधायक परिवार सहित हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 19 अगस्त।
सावन माह के अंतिम रविवार को विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ प्राकृतिक शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार कर महाजलाभिषेक  किया गया। 
क्रेन के माध्यम से 80 फीट ऊंचे शिवलिंग में दूध व जल प्रवाह किया गया। विधायक जनक ध्रुव सपरिवार सहित दूर दूर से पहुँचे हजारों श्रद्धालुगण इसके साक्षी बने। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गूँज उठा।

सावन के अंतिम रविवार को भव्य बनाने के लिए  श्री महाकाल सेवा नव युवक मण्डल सुभाष चौक  समिति के संयोजक उत्तम कुमार सोनी ने बताया कि हिन्दू धर्म अनुसार सावन मास में विशेष महत्व होता हैं, जिसमें लोगों का अटूट आस्था जुड़ा होता हैं, जिससे प्रेरणा लेकर बीते वर्ष की भांति इस सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में जल अभिषेक के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ पूजन अनुष्ठान किया गया।

शाम को बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव परिवार सहित पहुँचे, जहाँ आयोजक समिति प्राकृतिक शिवलिंग का विधिवत पूजन कर क्रेन के माध्यम से विशालतम शिवलिंग का दुग्ध व जलाभिषेक किया गया, जिसके पश्चात महाआरती में हजारों शिव भक्त श्रद्धालु सहित भूतेश्वरनाथ समिति अधिकारी कर्मचारी, पुलिस जवान इसके साक्षी बने। विधायक जनक ध्रुव सपरिवार क्षेत्रवासियों, प्रदेश सहित देश की खुशहली की कामना की।
 


अन्य पोस्ट