गरियाबंद

विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी प्रदर्शनी
18-Aug-2024 3:41 PM
विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 अगस्त।
स्थानीय नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में नवापारा भाजपा द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

इस दौरान सामुदायिक भवन में विभाजन विभीषिका पर आधारित छायाचित्र का प्रदर्शनी दिखाया गया, जिसमें देश के विभाजन के दौरान हुई मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी के मार्मिक फलों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। 

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे,अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री व विधायक चंद्रशेखर साहू, पूर्व रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज व जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग,युधिष्ठिर चंद्राकर, सोमेश पाण्डेय उपस्थित थे। 

सांसद संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम का उद्देश्य जाहिर करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओं को उनके गौरवपूर्ण इतिहास से जोड़ते हुए अखंड भारत बनाना हैं। भारतीय सभ्यता एक प्राचीन सभ्यता रही है। मुगलों ने हिन्दू सभ्यता को खतम करने का प्रयास किया, पर वे सफल नहीं हो पाए। भारत विश्व गुरु रहा है। हमेशा विश्व को सही दिशा दिखाने का काम किया। भारत जब जब जागा हैं, देश का संकट भागा हैं, उन्होंने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए मौन विपक्षीयो पर भी निशाना साधा। 

क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि आजादी एक बड़ी संघर्ष के बाद हमें मिली हैं, यह हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इस विभाजन की विभिष्का से काफी लोग प्रभावित हुए थे। आज की युवा पीढ़ी क्रान्तिकारीयों के नाम भी नहीं जानती हैं। संस्कृति व सभ्यता बचाने के लिए हमें इन दिनों को जानना जरुरी हैं। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग सहित अन्य ने संबोधित किया। 
 


अन्य पोस्ट