गरियाबंद

जगह-जगह ध्वजारोहण, टिकेन्द्र हुए शामिल
16-Aug-2024 4:41 PM
जगह-जगह ध्वजारोहण, टिकेन्द्र हुए शामिल

नवापारा-राजिम, 16 अगस्त। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शहर सहित अंचल में सादगी पूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अभनपुर के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने अभनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित समारोह में शामिल हुए।  उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लाखों लोगों के बलिदान, त्याग और कठिन परिश्रम के बाद देश को आजादी मिली। आजादी के 78वें वर्ष के उपलक्ष्य पर पूरे देश मे हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया। ठाकुर ने कहा कि भारत का राष्ट्रध्वज देश के गौरव एवं मूल्यों का प्रतीक है। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गाँधीजी, जवाहरलाल नेहरु, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद आदि देशभक्त, जिन्होंने अपनी जीवन के अंत तक भारत की आजादी के लिये कड़ा संघर्ष किया और हमें आजादी दिलाई।


अन्य पोस्ट