गरियाबंद
हर घर तिरंगा अभियान चलाया
16-Aug-2024 12:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
मैनपुर, 14 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार देश के नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक करना चाहती है। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि और नागरिकों में राष्ट के प्रति प्रेम भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आप भी इसमें ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा ले सकते हैं।
युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया- अगर आप हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हिस्सा लेते हैं तो आप को हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट प्राप्त हो सकेगा, जो आपके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे