गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 जून। यादव ठेठवार समाज धर्मशाला में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में राजिम विधायक रोहित साहू, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव पहुंचे। सर्वप्रथम भगवान कृष्ण की आरती और यादव समाज के ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव ने समाज के रीति रिवाज, शिक्षा और सामाजिक विकास पर जोर देते हुए सामाजिक एकता बनने में जोर दिया। समाज के लिए भवन निर्माण हेतु राशि सहयोग का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा यादव समाज मेहनतकश, ईमानदार, परिश्रमी समाज है जो भगवान कृष्ण के वंशज है। यादवों के गौरवशाली इतिहास से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। समाज हमेशा आगे बढ़े, आप सभी शिक्षा को हथियार बनाकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं। किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे ही सर्वांगिण विकास होता है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी हमेशा आगे रखें। इससे समाज संतुलित ढंग से विकास करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष दाऊ राम यादव, महासचिव समलिया यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामा यादव, सरक्षक गोकुल यादव, महिला अध्यक्ष ललिता यादव, युवा अध्यक्ष परमानंद यादव, पूर्व अध्यक्ष कोमल यादव, उमेश यादव, राजू यादव, अशोक यादव आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने यादव समाज में भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की, जिसके लिए सामाजिक लोगो ने उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए यादव ठेठवार समाज महासभा के अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायक रोहित साहू का जन्मदिन भी समाज के मंच पर ही केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष दाऊ राम यादव, महासचिव समलिया यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामा यादव, संरक्षक गोकुल यादव, महिला अध्यक्ष ललिता यादव, युवा अध्यक्ष परमानंद यादव, पूर्व अध्यक्ष कोमल यादव, राजू यादव, अशोक यादव, दशरथ यादव, ठाकुर राम यादव, संतोष यादव, नरोत्तम यादव, गंगोत्री यादव, केशरी यादव, यशवंत यादव, प्रह्लाद यादव, कन्हैया यादव, गजेंद्र यादव, हरीश यादव, मनोहर यादव, दिलीप यादव सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में सामाजिक जन पहुंचे थे।