गरियाबंद

केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत मिलने से आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी (आप) नेता मोहन चक्रधारी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत को पुन: साबित किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। श्री चक्रधारी ने कहा कि केंद्र की दमनकारी नीतियों के आगे आप झुकने वाली नहीं है। भाजपा की हरकतों से देश की जनता बखूबी रूबरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब देश देखेगा केजरीवाल का कमाल। तानाशाही का अंत होगा। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब अरविंद केजरीवाल जहां-जहां भी प्रचार करने पहुंचेंगे वहां से भारतीय जनता पार्टी के अलावा विपक्षी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है।