गरियाबंद

प्रदेश स्तरीय भानेश्वरी जयंती महोत्सव व आदर्श विवाह
11-May-2024 4:20 PM
प्रदेश स्तरीय भानेश्वरी जयंती महोत्सव व आदर्श विवाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 11 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं जिला साहू संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम सिंघोला (राजनांदगांव) में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह थे। अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल राम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक खेदूराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला राम साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा मां भानेश्वरी एवं कर्मा माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं श्रीफल फोड़ कर किया गया। इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि माता भानेश्वरी त्याग, तपस्या एवं ममता की प्रतिमूर्ति थी। एकता में बड़ी ताकत होती है ऐसे अवसर पर सामूहिक एकजुटता बहुत जरूरी है। आदर्श विवाह साहू समाज की देन है। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमें समाज में व्याप्त रूढि़वाद एवं अंधविश्वास को दूर करते हुए अच्छे विचार के साथ कार्य करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने सामाजिक एकता और संगठन पर जोर देते हुए कहा कि समाज के सभी सामाजिक हित में कार्य करें क्योंकि संगठित समाज ही विकास की धारा में दिशा में आगे बढ़ सकता है।

विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि कोई भी समाज के विभिन्न स्वरूप होते हुए भी हमें सामाजिक एकता का परिचय देते हुए मिल जुलकर कार्य करना चाहिए। वहीं अन्य समाज के अच्छाइयों को भी ग्रहण करते हुए नई सोच, नई विचार के साथ हमेशा आगे बढ़ते रहने की बात कही।

भुनेश्वर साहू ने कहा कि साहू समाज नारी शक्ति का सम्मान करने वाला समाज है। शास्त्र में भी कहा गया है जहां पर नारी की पूजा की जाती है वहां पर देवता निवास करते हैं। साहू समाज एक वृहत समाज है अत: हमें सामाजिक व्यवस्था, रीति-नीति के अनुरूप कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रमशीला साहू व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान तरुणा साहू रेलवे पुलिस द्वारा पंडवानी गायन की प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर साहू, विशेश्वर दास साहू, संरक्षक डॉक्टर नीलेंद्र साहू, प्रदेश साहू संघ के महामंत्री लखनलाल साहू, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, श्रीमती अंजनी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, जिला साहू संघ खैरागढ़ के अध्यक्ष तिलेश्वर साहू, न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक सीबी साहू, राजिम से लालाराम साहू राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष, पूरन लाल साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संगठन, मंत्री घनश्याम साहू, न्याय प्रकोष्ठ के सदस्य बाला राम साहू सहित हजारों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट