गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 नवंबर। शुक्रवार को धनतेरस पर 13 दिए जलाकर पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान परिवार के सभी लोग उपस्थित थे। भगवान धन्वंतरि एवं लक्ष्मी माता तथा गणेश भगवान और सरस्वती माता की भी पूजा अर्चना की गई। प्रदेश व्यापिनी त्रयोदशी तिथि का आरंभ दिन को 11.47 से हुआ जो शनिवार को दिन 1.13 तक रहेगा।
इस मौके पर धातु के बर्तन, लोहे के बर्तन की खरीदारी होती रही। जिसके कारण बर्तन दुकानों में अच्छी खासी भीड़ रही। इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण, कपड़ा, पूजा सामग्री के अलावा फटाका दुकानों में भी भीड़ रही। ट्रैक्टर शोरूम, बाइक शोरूम में खरीदने वाले वाहनों को पसंद कर घर ले जा रहे थे। राजिम शहर के विकास मोटर्स में जान डियर ट्रेक्टर की खूब बिक्री हुई। शो रूम के संचालक श्याम अग्रवाल ने बताया कि किसानों की पहली पसंद जान डीयर ट्रैक्टर है। इसमें नई-नई सुविधा, टेक्निोलॉजी किसान भाईयों को ट्रैक्टर चलाने में अलग ही अनुभूति मिलती है। जान डीयर ट्रैक्टर की टेक्नालॉजी को पूरी दुनिया में उच्च स्तर के रूप में देखा जाता है।
इसी तरह शहर के फिंगेश्वर महासमुंद मार्ग, गरियाबंद देवभोग मार्ग, राजधानी रायपुर रोड, राजीवलोचन मार्ग पर अच्छी खासी भीड़ रही। बताना होगा कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आज हैवी लोडिंग रेत गाडिय़ां कम चलें। जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकाल कर खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर तो हर 5 मिनट में भीड़ अपनी सूरत बदलती रही। आवागमन के रेलमपेल में सावधानी से बाइक चला रहे थे। अपराह्न 3 बजे जैसे ही स्कूली छात्र-छात्राओं की छुट्टी हुई उसके बाद तो बस स्टैंड में भीड़ देखते ही बन रही थी। शाम होते तक सभी सडक़ों पर खरीदारी करने वाले ही दिखे। इस संबंध में व्यापारियों ने बताया कि दीपावली बाजार बिल्कुल सुस्त था। आज उछाल आया है।
इधर दिए और माला के सामान बेचने वाले भी पसरा लगाकर तो कोई ठेला पर विक्रय के लिए सजा कर रखे हुए हैं। शहर में त्योहारी सीजन धनतेरस पर करोड़ों रुपया का व्यवसाय होने का अनुमान है। इधर पीने वाले त्योहार के मद्देनजर पहले से अपनी व्यवस्था में लगे हुए हैं जिसके चलते शराब दुकान में अच्छी खासी भीड़ है। लोग अपनी दिनचर्या के मुताबिक जुगाड़ में लगे हुए दिखें। घरों में पेंट रंग रोगन का कार्य आज भी जारी रहा। लोग एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए खुशी की कामना करते हैं। बालिकाएं एवं महिलाएं अपने घरों के सामने रंगोली भी उकेरी। इससे घरों की सुंदरता बढ़ गई है। सुबह से ही मोबाइल के व्हाट्सएप पर धनतेरस की बधाई देने के लिए लोग चौटिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। तरह-तरह के डिजाइन पर धनतेरस की शुभकामनाओं के साथ वैभव समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।