गरियाबंद

तर्पण के लिए रामकथा सुना रहीं मंडलियां
14-Oct-2023 3:55 PM
तर्पण के लिए रामकथा सुना रहीं मंडलियां

नवापारा-राजिम, 14 अक्टूबर। पितर मानस महोत्सव के तहत पितरों के तर्पण के लिए 16 दिवसीय रामकथा 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित है। इसमें मानस शक्ति केंद्र द्वारा मंडलिया भाग ले रही हैं। महोत्सव में ग्रामवासी व आसपास के श्रद्धालु प्रत्येक दिवस आकर रामकथा सुन रहे हैं। मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के पदाधिकारियों का भी सानिध्य इस महोत्सव में हो रहा है।

इसमें अंचल की महावीर मानस मंडली ठेलका बांधा, राधेश्याम सीताराम मानस मंडली ठेलका बांधा, श्री पाटेश्वरनाथ मानस मंडली पटेवा, श्री रामजानकी मानस मंडली मानिकचौरी, जय चंडी मानस मंडली पिपरौद, संगम मानस मंडली दुलना, आशा ज्योति मानस मंडली सोनेसिल्ली, मया के संदेश मानस परिवार संतोषी नगर रायपुर, तारकेश्वरनाथ मानस मंडली बडग़ांव आरंग, जय मां शारदा व जसमंडली डोंगीतराई, श्री नूतन मानस परिवार टोकरो, सिंहवाहिनी बालिका मानस मंडली थनोद, नव ज्योति मानस मंडली डोंगीतराई, महतारी के कोरा मानस मंडली पचेड़ा आदि सदस्यों का सहयोग प्रतिदिन मिल रहा है।

 


अन्य पोस्ट