गरियाबंद

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थापना दिवस मनाया
28-Dec-2022 3:37 PM
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थापना दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद,28 दिसंबर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा 138वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस के अवसर पर  त्याग व बलिदान किए महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया। 
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाफिज खान के नेतृत्व में बुधवार को काँग्रेस भवन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 138 वें स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महापुरूषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इसके पूर्व  कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण नगर के कांग्रेस नेता सेवा गुप्ता व ब्लाक अध्यक्ष हाफिज खान द्वारा किया गया। उक्त स्थापना दिवस के अवसर पर हाफिज खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया, उन स्वतन्त्रता सेनानियों एवं आंदोलन से जोड़ा,  जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दीं,और देश को आजाद करवाया, उन नेताओं को नमन किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से, अवधराम यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवादल, ओम राठौर, बाबा सोनी, मुकेश रामटेके, नन्दनी त्रिपाठी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस महिला, बीरु यादव, घनश्याम ओगरे, बिरेन्द सेन, जैनब बी,   फरदीन खान, धर्मेंद्र जायसवाल,  रामसिंह ध्रुव, छबीराम नेताम और कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट