गरियाबंद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के गृहमंत्री का पुतला फूंका
23-Dec-2022 6:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गरियाबंद, 23 दिसंबर। हरियाणा के गृहमंत्री एवं भाजपा नेता अनिल विज का ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। बीते दिनों भाजपा नेता अनिल विज द्वारा छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान बाजी किया गया था, जिसके चलते ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी से रैली निकाल, जमकर नारेबाजी करते हुए तिरँगा चौक में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का पुतला जला कर जमकर नारेबाजी की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे