गरियाबंद

रामूराम बने मंदिर समिति के संरक्षक
17-Dec-2022 6:47 PM
रामूराम बने मंदिर समिति के संरक्षक

राजिम, 17 दिसंबर। साहू समाज का अति प्राचीन एवं गौरवमयी संस्था साहू समाज राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति जो साहू समाज का अध्यात्मिक सामाजिक उत्थान एवं सामाजिक सुदृढ़ता एवं विकास हेतु आजादी के पूर्व सन 1932 के पहले से करती आ रही है। उक्त संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामूराम साहू को वर्तमान में संरक्षक बनाया गया।  उक्त नियुक्ति साहू मंदिर समिति राजिम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाला साहू ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं सामाजिक पदाधिकारियों के सहमति से किया है। श्री साहू को संरक्षक बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष डॉ.महेंद्र साहू, जिला साहू संघ के संरक्षक कुंजनलाल साहू, मंदिर समिति के संरक्षक डॉ.रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, महासचिव मिंजून साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव श्याम साहू, डॉ. लीलाराम साहू, सह सचिव ठाकुरराम साहू, अंकेक्षक मिश्रीलाल साहू, उपाध्यक्ष उमा साहू, सलाहकार कुंज बिहारी साहू, नगर साहू फिंगेश्वर के प्रथम अध्यक्ष एवं संरक्षक भुवन साहू, अध्यक्ष उमाशंकर साहू, प्रचार सचिव अशोक साहू, सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट