गरियाबंद

स्वयंसेवियों ने नदी में स्वच्छता अभियान चलाया
07-Mar-2022 2:57 PM
स्वयंसेवियों ने नदी में स्वच्छता अभियान चलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 7 मार्च।
राजिम मेला के समाप्ति पश्चात मेला क्षेत्र के पंचेश्वर महादेव मंदिर, गंगा आरती घाट, शाही स्नान कुंड, कुलेश्वर महादेव जाने वाले मार्ग के पूरे रास्ते में, मुख्य मंच एवं दर्शक दीर्घा, शासकिय प्रदर्शनी पंडाल, एनिकेट के आसपास तथा स्वर्ण तीर्थ घाट में, मेला के दौरान फैले कचरा, पॉलिथीन, गन्ने के छिलके, सड़ी गली सब्जियां जगह-जगह पड़ा हुआ था। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

गायत्री परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से लेते हुए 6 मार्च को सफाई महाअभियान चलाया गया। जिसमें गायत्री परिवार राजिम नवापारा, श्री संगम सेवा समिति, पेंशनर समाज राजिम, संमर्पण ग्रुप समिति श्याम नगर एवं राजिम के गणमान्य नागरिकों द्वारा रविवार सुबह त्रिवेणी संगम नदी सदस्यगण सफाई अभियान में जुटे।

यह अभियान पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवं संरक्षण गायत्री परिवार ट्रस्ट, संरक्षण श्री संगम सेवा समिति के मार्गदर्शन में सफाई अभियान किया गया। इसमें तकरीबन 500 लोगों ने सफाई अभियान सहयोग दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि नगर एवं त्रिवेणी संगम की सफाई अभियान निरंतर चलेगा।

उन्होंने राजिम के गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राजिम के लोग आगे बढ़ कर स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे हैं। जितेंद्र राजू सोनकर ने कहा कि नगर को स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए हम सभी कटिबद्ध हैं। यह अभियान निरंतर चलेगा।
 


अन्य पोस्ट