गरियाबंद

नौनिहालों का जीवन सुरक्षित करने शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, हर घर में दी जाएगी दस्तक
28-Feb-2022 3:29 PM
नौनिहालों का जीवन  सुरक्षित करने शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, हर घर में दी जाएगी दस्तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 28 फरवरी।
पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में गोबरा नवापारा के वार्ड- 17 के आंगनबाड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी रविवार सुबह केंद्र में पहुंचे और बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सोमवार 28 फरवरी एवं मंगलवार 1 मार्च को कार्यकर्ताओं द्वारा सभी घरों में जाकर छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा।

 आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता शशि बांसवाड़ा संतोषी मानिकपुरी, मितानिन कल्याणी साहू, भारती साहू सहित वार्ड की महिलाएं बच्चों के साथ उपस्थित थीं, वहीं वार्ड- 2 के पार्षद मयाराम साहू एवं कुर्रा में मितानिन तिजियाँ बाई साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला बंजारे, अहिल्याबाई जांगड़े, आरएचओ सरोजिनी पटेल के साथ सामाजिक कार्यकर्ता मोतीलाल साहू की विशेष उपस्थिति में पोलियो की दो बूंद खुराक बच्चों को पिलाई गई।
 मितानिन तिजियाँ साहू ने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो से बचाने एवं सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए हर बार अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।


अन्य पोस्ट