गरियाबंद

डिस्को झूला झूल रहे दम्पति गिरे, घायल
18-Feb-2022 4:23 PM
डिस्को झूला झूल रहे दम्पति गिरे, घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 18 फरवरी 
राजिम माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में झूला झूल रहे दम्पति गिर कर घायल हो गया है, घायल दम्पति को राजिम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार दम्पति अपने बच्चो के साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे वही दम्पति एक सीट पर बैठकर खुला का लुफ्त उठा रहे थे।

अचानक हादसे का शिकार हो गए। दम्पति में पुरुष को सिर में गंभीर चोंटे आई है वही उनकी पत्नी का कान के चोंटे आई है। पीडि़त दम्पति नया रायपुर का रहने बताया जा रहा  है। जो अपने परिवार के साथ मेला देखने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल पुरुष का गिरधारी गंगेले और उनकी पत्नी का नाम इंदु गंगेले बताया  जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते भी भाजपा नेता विकास साहू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
 पीडि़त के परिजन भी राजिम पहुंच चुके है। वही फिलहाल उक्त झूला को रोक दिया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है।

 


अन्य पोस्ट