गरियाबंद

अच्छे विचार से एकता का जन्म
21-Sep-2021 6:14 PM
अच्छे विचार से एकता का जन्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 21 सितंबर।
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम पण्डरीपानी डील में नवयुवक गणेशोत्सव समिति व ग्राम समिति पण्डरीपानी में संस्कृति आधारित भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 

गणेश विसर्जन व पितृपक्ष के उलक्ष्य में आयोजित रात्रिकालीन डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के प्रांतिय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता सरपंच केदार धु्रव ने किया। विशेष अतिथि बतौर उपसरपंच प्रेम सिंग धु्रव, समाजिक कार्यकर्ता मानसिंग निषाद, पूर्व सरपंच हेमंत धु्रव, ओमप्रकाश साहू, पंच थानू राम सोनवानी, छोटन साहू, गायत्री, संगीता, कुंती धु्रव, ग्राम पटेल भगत सिंह धु्रव, ग्राम अध्यक्ष प्यारे लाल साहू, रामानंद साहू, शिक्षक खोलबाहरा राम निषाद, सचिव भीषम कोशले उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि  जहां सुमति तहां सम्पति नाना। अच्छे विचार से एकता का जन्म होता है। एक छोटे से गांव पण्डरीपानी में मध्य डीजे डांस का होना एकता, सुख, और शांति को दर्शाता है। शिक्षक निषाद, मानसिंग निषाद, ओमप्रकाश साहू, पंच गायत्री धु्रव ने भी सभा को संबोधित किया। 

इस कार्यक्रम में  सामूहिक डांस प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 5000/रु.द्वितीय पर 3000/रु. तृतीय आने पर 2000/रु. तथा एकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को क्रमश: 3000/-, 2000/- तथा 1000-तक की व्यवस्था नवयुवक मंडल, ग्राम समिति तथा पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था। 

इस अवसर पर नरेन्द्र, दिनेश साहे, यशवंत धु्रव, तेज राम, गोपाल, दीनू, लक्की सिंहा तथा संचालक  शिक्षक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एव खरखरा पंचायत के श्रद्धालु दर्शकगण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट