दुर्ग

विधायक, महापौर ने आंगनबाड़ी का लोकार्पण कर सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन
13-Jun-2021 6:31 PM
विधायक, महापौर ने आंगनबाड़ी का लोकार्पण कर सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून।
नगर निगम के पटरीपार क्षेत्र में निरंतर विकास और निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस दिशा में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड पार्षद शिवेन्द्र परिहार एवं वार्ड नागरिकों की मांग पर आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण और साकेत कॉलोनी नरसिंह बिहार में सीमेंट सडक़ और नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया।  कार्यक्रम में सभापति राजेश यादव, सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी जयश्री जोशी, पार्षद शिवेन्द्र परिहार सहित एल्डरमैन और नागरिकगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

विधायक श्री वोरा एवं महापौर श्री बाकलीवाल ने पटरीपार की साकेत कॉलोनी और नरसिंह बिहार कॉलोनी में विकास निर्माण कार्य के लिए 46 लाख की लागत से विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर साकेत कॉलोनी बस्ती के बच्चों के लिए 6 लाख से  आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया। बताया गया कि साकेत कॉलोनी में  किराए के मकान में आंगनबाड़ी संचालित हो रहा था जहां कई तरह कि सुविधाएं और अव्यवस्था हो रही थी। पार्षद की मांग पर साकेत कॉलोनी में आंगनबाड़ी भवन का  निर्माण किया गया। इसी प्रकार साकेत कॉलोनी में सीमेंटीकरण सडक़ तथा नरसिंह विहार कॉलोनी में नाली और सीमेंट सडक़ का निर्माण किया जाएगा. कार्यक्रम में पार्षद अरुण सिंह, काशीराम रात्रे, विजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अजय गुप्ता, अंशुल पांडेय, नागरिक निखिल खिचरिया,  कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे, सहायक अभियंता जगदीश केसरवानी, उप अभियंता अपर्णा मिश्रा एवं विकास यादव, दीपिका साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट