दुर्ग
बिना मास्क घूमते मिले, पुलिस ने कराई उठक-बैठक
27-Mar-2021 5:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नंदिनी अहिवारा, 27 मार्च। नगर पालिका परिषद अहिवारा 26 मार्च को कोविड नियम का पालन नहीं करने वालों को समझाईश दिया गया साथ ही बिना मास्क के घूमने वाले 19 लोगों से अर्थ दंड की वसूली की गई। बिना मास्क के घूमने वालों को उठक-बैठक करवाकर मास्क पहनने की अपील की गई।
अभियान में निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश तिवारी, स्वास्थ विभाग से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी वर्मा मैडम, एवं उनके स्टाफ, तथा नगर पालिका अहिवारा के उपअभियंता खिलानंद कुल्हारे, ईश्वरी साहू, बरना बास, हिमांचल शर्मा, खेमलाल साहू, पन्ना लाल बंजारे, नंदिनी थाना से अर्जुन पटेल एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों से शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे