दुर्ग
अवैध शराब संग आरोपी बंदी
21-Nov-2026 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 नवंबर। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत 19 नवंबर को आरोपी विकास यादव पिता हरण सिंह के कब्जे से कुल 6.30 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला सुपर-36 जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है। प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक गीतांजली तारम द्वारा की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे