दुर्ग

सुराना कॉलेज में गरबा
18-Oct-2026 9:55 PM
सुराना कॉलेज में गरबा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर।
सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में गरबा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रजनी बघेल एवं विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी एवं सदस्य विरेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में डॉ. सरिता श्रीवास्तव एवं श्रद्धा देवांगन उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मां अम्बे के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं अराधना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। गरबा में डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं सेठ आर. सी. एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय एवं सेठ बद्रीलाल शिक्षा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेठ आर. सी. एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय से बेस्ट ड्रेस के लिए समीर व प्रतिभा, बेस्ट डांस के लिए प्रथम आर्यन चावड़ा व सुनैना द्वितीय स्थान एनौस बंसल व शाहेमा ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय से बेस्ट ड्रेस के लिए सुमीत अरमारकर व आरती शर्मा बेस्ट डांस के लिए प्रथम सूरज तिवारी व प्रियांचल तांडी द्वितीय स्थान मोहन राना व मुस्कान साहू ने प्राप्त किया सेठ बद्रीलाल शिक्षा महाविद्यालय से बेस्ट ड्रेस के लिए खिलेश्वर व सूर्याजंलि तथा बेस्ट डांस के लिए प्रथम प्रांजल व जागृति एवं द्वितीय स्थान ज्योत्सना व सरिता तिर्की ने प्राप्त किया। प्राध्यापकों में बेस्ट ड्रेस के लिए प्रथम स्थान युमेनिका वर्मा एवं बेस्ट डांस के लिए प्राची देवांगन को प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट