दुर्ग

एबीयूएस ने सिविक सेंटर चौक में किया ध्वजारोहण
17-Aug-2026 6:22 PM
एबीयूएस ने सिविक सेंटर चौक में किया ध्वजारोहण

भिलाई नगर, 17 अगस्त। अखिल भारतीय उडिय़ा समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविक सेंटर चौक सेक्टर 6 में ध्वजा रोहण किया। इस दौरान आने जाने वालों के लिए पोहा और चाय का भी वितरण समाज को और से किया गया। महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगीत गाकर सभी ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर जवानों को याद किया। भारतमाता, वंदेमातरम के नारे भी लगाए गए। ध्वजा रोहण में प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी, पुलिस विभाग के अफसर अखिलेश सत्यदेव, कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, पूरण नायक जयंती महानद,मोंटू हरपाल,रामभजन, देवेंद्र हरपाल,उमेश बाग, जगन्नाथ जाल, मनोज दुर्गा समेत अन्य मौजूद थे।


 


अन्य पोस्ट