दुर्ग
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
17-Jul-2026 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 जुलाई। अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 पौवा देसी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चंदरिया नाल पतोरा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब रखकर अधिक अधिक लाभ कमाने की नीयत से शराब की बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धनेश्वर यादव निवासी जवाहर चौक शीतला पारा ग्राम सेलूद को पकड़ा। उसके कब्जे से 3000 रुपए कीमत की 30 पौवा देसी मसाला शराब जब्त की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे