दुर्ग

फलदार पौधरोपण कर सुरक्षा की शपथ
06-Jun-2026 8:37 PM
फलदार पौधरोपण कर सुरक्षा की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला सैनानी नगर सी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान 100 से अधिक पौधों का रोपण कार्यक्रम हुआ जिसमें फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया है।
जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का करते हुए नहीं बल्कि हमारे जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। आज रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी उचित देखभाल की जिम्मेदारी भी हमने ली है ताकि भविष्य में परिसर को सुसज्जित और पर्यावरण को शुद्ध बना सके। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने ली।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ ली। इस कार्यक्रम के दौरान नागेंद्र कुमार सिंह, श्यामलाल देशमुख, ईश्वर खरे, संतोष पांडे ,प्रवीण बारा सहित प्रशिक्षणार्थी और विभागीय स्टाफ मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट