दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम आयुक्त ने रोपे पौधे
06-Jun-2026 4:29 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम आयुक्त ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नेहरू नगर स्थित मधुकामिनी गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

सर्वप्रथम आयुक्त ने सेक्टर 09 हास्पिटल सेक्टर उद्यान के समीप पहुंचे, वहां सर्वधर्म सेवा संस्थान के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समिति और स्कूली बच्चों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने एवं उसे संरक्षित करने संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने पौधारोपण भी किया गया । जहां ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल गिराया गया जिसका मुख्य लक्ष्य शहर में हरियाली में वृद्धि करना है ।
आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके पश्चात मधु कामिनी उद्यान नेहरू नगर पूर्व में वृक्षारोपण किया गया । निगम आयुक्त ने कहा है बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने सभी  अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवी एवं नागरिकों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

 इस दौरान निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा मिल सके।
   निगम प्रशासन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना तथा स्वच्छ एवं हरित भिलाई के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है। पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।
 


अन्य पोस्ट