दुर्ग
भोथली में पड़े सर्वाधिक 96 प्रतिशत मतदान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जून। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में 84 .20 प्रतिशत मत पड़े भोथली वार्ड में पंच पद के लिए हुए चुनाव में सर्वाधिक 96 .25 प्रतिशत मतदान हुआ जिले में पांच पंच एवं एक जनपद सदस्य के लिए हुए इस उप चुनाव में कुल 84.49 पुरुष एवं 83.91 महिला मतदाताओ ने अपने मतों का प्रयोग किया
जानकारी के अनुसार जहां उपचुनाव हुआ वहां कुल 6185 मतदाताओं में से 5208 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया इनमें 2610 पुरुष एवं 2598 महिला मतदाता शामिल है पाटन जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 4 में जनपद सदस्य के लिए एवं दो ग्राम पंचायतों के एक एक वार्ड में पंच पद हेतु हुए चुनाव में 83.99 प्रतिशत मत पड़े यहां 4983 मत पड़े इनमें 2491 पुरुष एवं 2492 महिला मतदाता है
इसी प्रकार ग्राम पंचायत गोड़पेण्ड्री के वार्ड 11 में पंच चुनने 92.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया तो भनसुली के वार्ड 17 में पंच पद के लिए हुए मतदान में 92.21 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया धमधा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रूहा वार्ड 5 में पंच चुनने 83.82 प्रतिशत मतदाताओं ने ही भाग लिया वहीं दुर्ग जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरपोटी में 87.50 प्रतिशत मत पड़े।


