दुर्ग

दुर्ग में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा
29-May-2026 6:47 PM
 दुर्ग में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा

सुबह से देर शाम तक चली गर्म हवाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मई।
आज सुबह हल्की बारिश होने के बावजूद  नौतपा का असर देखने को मिला दुर्ग में 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आज भी प्रचंड गर्मी रही सुबह से देर शाम तक गर्म हवाएं चलती रही।
आगामी 3 दिनों तक मिल सकती  ग्रीष्म लहर से मुक्ति
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा वहीं आगामी 24 घंटे में भी कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है मगर इसके पश्चात अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है आज दुर्ग में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा
29 मई से मेघ गर्जन , तेज हवा एवं वर्षा होने की गति विधि में वृद्धि की संभावना है मौसम विभाग ने ओला वृष्टि वज्रपात एवं तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है विभाग के मुताबिक उत्तरी झारखंड एवं आसपास के इलाकों में 0.9 कि मी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है वहीं उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली द्रोणिका उत्तरी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाको में स्थित चक्रवाती परिसंचरण एवं उत्तरी झारखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण को पार करते हुए समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना है।


अन्य पोस्ट