दुर्ग

दिव्यांग महिला की हत्या, संदिग्ध हिरासत में
17-May-2026 2:31 PM
दिव्यांग महिला की हत्या, संदिग्ध हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 मई।
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। आज सुबह महिला का शव पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूरी पर मिला। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सरस्वती पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग थी और अपने बेटे के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि उसका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
इलाके में इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट