दुर्ग

शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
12-May-2026 4:24 PM
शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 12 मई। अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देसी मदिरा शराब, बिक्री की रकम एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि 11 मई को नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नहर पुलिया के पास अहिवारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सज्जन खान उर्फ सजन उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 अहिवारा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 पौवा देसी मदिरा शराब जिसकी कीमत 3200 रुपए थी ,बिक्री की रकम 500 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट