दुर्ग
युवक की हत्या, दो गंभीर घायल
12-May-2026 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मई। कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) की केजू राइस मिल के पास अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। घटना लगभग रात 2 बजे की बताई जा रही है। हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


