दुर्ग

तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना
05-May-2026 5:38 PM
तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना

दुर्ग, 5 मई। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। हालांकि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुई। वहीं बीती रात जिले में अनेक जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

जानकारी के अनुसार आज दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री कम हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है। पड़ोसी जिले राजनादगांव में आज भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी मप्र एवं आसपास क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवाती परि संचरण बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 1.5 किमी तक फैला हुआ है। वहीं एक उपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण आंतरिक उड़ीसा व आस पास क्षेत्रों में 0.9 किमी ऊपर है।


अन्य पोस्ट