दुर्ग

4 हजार टन अधिक खाद का वितरण
06-Apr-2026 3:17 PM
4 हजार टन अधिक खाद का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अप्रैल।
अब तक जिले के किसान विभिन्न प्रकार के 23 हजार 43 टन खाद का उठाव कर चुके हैं जो कि गत वर्ष इसी अवधि तक वितरण की तुलना में 3 हजार 960 टन अधिक है। खेती किसानी के समय पर खाद की समस्या से बचने किसान अग्रिम उठाव में काफी रूचि दिखा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आज स्थिति में जिले के सहकारी क्षेत्र में 31562 टन खाद का भंडारण हो चुका है। इनमें 22894 सिंगल एवं 8668 डबल लाक गोदाम में है। इसके अलावा 12745 निजी क्षेत्र को मिलाकर कुल 44307 टन खाद का भंडारण हो चुका है। इनमें सहकारी क्षेत्र में 12418 एवं निजी क्षेत्र में 10624 टन खाद किसानों को वितरण हो चुका है जबकि गत वर्ष आज की तिथि में सहकारी क्षेत्र में 9056 एवं निजी क्षेत्र 10026 को मिलाकर 19082 टन खाद का ही वितरण हो पाया था।
वर्तमान में अभी भी सहकारी क्षेत्र में 19143 एवं निजी क्षेत्र में 2121 को मिलाकर कुल 21265 टन विभिन्न प्रकार के खाद अभी भी उपलब्ध है। इनमें यूरिया 7570, सिंगल सुपर फास्फेट 5257, एम ओ पी 3969, डीएपी 2412 एवं 12.32.16 खाद 1933 टन शामिल है। इसके अन्य 125 टन खाद वितरण के लिए शेष है। उपसंचालक कृषि का कहना है कि वर्तमान में जिले में सभी प्रकार के खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील करते कहा कि खाद की समस्या से बचने किसान अग्रिम उठाव योजना का लाभ उठाते हुए अभी से जरूरत के हिसाब से खाद का अग्रिम उठाव कर लेवें।


अन्य पोस्ट