दुर्ग

नशीली दवाई की बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
04-Apr-2026 6:08 PM
नशीली दवाई की बिक्री,  आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 अप्रैल।
नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मोहन नगर पुलिस को प्रतिबंधित नशीली दवाई की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 39,200 रुपए कीमत की नशीली दवाई  कैप्सूल एवं रकम जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि 3 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि आशा नगर खंडहर सुलह के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाई रखकर अवैध रूप से बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की।

संदेहियों को पकडक़र तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी शंभू राम साहू निवासी शक्ति नगर दुर्ग तथा नंदकुमार यादव निवासी श्रीनगर उरला को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ धारा 8, 22, 27 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रतिबंधित स्पैमसो प्लस कैप्सूल 96 नग एवं नगदी रकम 800 रुपए को जब्त किया है।


अन्य पोस्ट