दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मार्च। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज के बाद नवकार महामंत्र जाप एवं सामयिक साधना का आयोजन जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब में आध्यात्मिक वातावरण हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में जैन समाज के सभी वर्ग संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मालवीय नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी अहिंसा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें सकल जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों की खासी उपस्थिति रही।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने दादाबाड़ी उपाश्रय मालवीय नगर में दीक्षार्थी सुव्रत गोलक्षा का अभिनंदन किया। संयमी साधक सुव्रत ने संयमी जीवन के आनंद की व्याख्या करते हुए इसे सूक्ष्मता से समझाया। उनके पिता ने भी आशीष गोलक्षा ने जैन दर्शन की व्याख्या करते हुए अपने उदाहरणों से अपनी बात रखी।
11 मई को लोनावला में आचार्य योगतिलक महाराज के मुखारविंद से दीक्षा दिलाएंगे। ऋषभदेव परिसर चंडी मंदिर रोड में 225 से अधिक साधकों ने आयंबिल तप की आराधना की दिगम्बर परंपरा इसे नीरस तप के रुप में इस साधना को करते हें। ऋषभदेव परिसर में आयोजित आयंबिल तप को जैन समाज के अनेक वर्ग संप्रदाय के लोगों ने इस साधना की।


