दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 मार्च। खाद्य महकमा ने दबिश देकर आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 9 नग रसोई गैस सिलेण्डर जब्त किया गया इन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में रसोई गैस का उपयोग किया जा रहा था।
वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं संभावित आपूर्ति दबाव को दृष्टिगत रखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों क़े व्यावसायिक एवं अन्य अनाधिकृत उपयोग को रोकने क़े लिए कलेक्टर जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा आज जिले क़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच की गयी। जाँच में नगर निगम क्षेत्र में दोसा किंग, अग्रसेन चौक से 3, मुकेश फ़ास्ट फ़ूड सेंटर, पोलसाय पारा से 2 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा मिष्ठान भंडार से 1 तथा शिव प्रसाद भोजनालय, सुपेला से 3 नग घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर जब्त किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किय़ा गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर नियंत्रण हेतु जिले में जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।